मध्य प्रदेश

Published: Jun 13, 2022 01:18 PM IST

Congress Workers Protestइंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, ED को कहा BJP का तोता, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

इंदौर: कांग्रेस पार्टी (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। वहीं, दूसरी तरफ देश भर में इसके विरोध में कांग्रेस के नेता शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में भी कांग्रेस कार्यकर्ता अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पिंजरे में एक बंद तोते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी और सीबीआई को बीजेपी का तोता कहा है। 

इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल,गिरीश जोशी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर भाजपा सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार ईडी, सीबीआई सब भाजपा के तोते के रूप मै काम कर रही है। विरोध स्वरूप कांग्रेस ने ईडी को पिंजरे में तोते के रूप में रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

ट्विटर पर @Anurag_Dwary नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक पिंजरे में एक बंद तोते के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखी है। वहीं, कार्यकर्ता राहुल गांधी की तस्वीर लिए खड़े नज़र आ रहे हैं। 

मालूम हो कि, राहुल गांधी को धन शोधन के एक मामले में आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होना था। इसके विरोध में कांग्रेस के नेता देश भर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि शक्ति प्रदर्शन से पहले आज सुबह कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।