मध्य प्रदेश

Published: Nov 11, 2023 03:36 PM IST

Madhya Pradesh Sankalp Patra 2023बीजेपी ने MP में जारी किया 'संकल्प पत्र', नाम दिया 'मोदी की गारंटी-भाजपा का भरोसा'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023 जारी करने के दौरान

भोपाल: भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly elections 2023) के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

 संकल्प पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि समय के साथ-साथ संकल्प पत्र की महत्ता धीरे धीरे घटती गई है क्योंकि राजनीतिक दलों ने पहले लुभाने और फिर भुलाने का काम किया है, लेकिन भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने रोडमैप का जरिया बनाया है और इसे जमीन पर उतारने का काम भी किया है।

मध्य प्रदेश भरेगी नई उड़ान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए  बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में जो प्रगति और विकास का सफर शुरू हुआ है, उसे ही हम लगातार जारी रखेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में 20,000 करोड़ का निवेश, आदिवासी समाज के लिए 3 लाख करोड़ का निवेश, हर डिवीजन में IIT, AIIMS मध्य प्रदेश को एक नई उड़ान पर भाजपा सरकार लेकर जा रही है। 

 भारत दुनिया में नंबर 1 देश होगा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश में सर्वोच्च राज्य बनाए और भारत माता को सर्वोच्च स्थान पर दुनिया में स्थापित करे, उसका यह रोडमैप है। यह आने वाले 5 साल का रोडमैप है और मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश देश में सर्वोच्च राज्य के स्थान पर होगा और भारत दुनिया में नंबर 1 देश होगा।