मध्य प्रदेश

Published: Dec 12, 2023 01:47 PM IST

Shivraj Singh VideoMP: जब शिवराज महिलाओं से मिलकर हुए भावुक, बहनें भी रोती हुईं बोलीं- भैया वोट तो आपको दिया था…

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली/भोपाल: आखिरकार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में करीब साढ़े सोलह साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की अब विदाई हो गई है। जानकारी दें की इस बार BJP ने उनकी जगह मोहन यादव (Mohan Yadav) को नया मुख्यमंत्री बनाने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। 

वहीँ इन सब राजनीतिक उठापटक के बीच निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। इस विडियो शिवराज को पकड़कर उनकी दो ‘लाडली बहनें’ जोर-जोर से रोने और आँसूं बहानें लगीं। यह देख स्वयं शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। लेकिन भावनायों पर काबू रखते हुए शिवराज ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि, वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

जानकारी दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी बहुत शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य प्रगति और विकास की नई ऊँचाई छुएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “मेरे मन में संतोष का भाव है।” 

गौरतलब है की इस बार के विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश की जीत में शिवराज सिंह चौहान की ओर से शुरू की गई ‘लाडली बहना योजना’ का अहम योगदान माना जा रहा है, जिसमें महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए पहुंच रहे हैं।

वहीँ खुद शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में एक पहचान ‘मामा’ के रूप में भी है। वह राज्य की सभी महिलाओं से ‘भाई-बहन का रिश्ता’ स्थापित करने में कामयाब रहे हैं। आज इन्ही ‘मामा’ और अपनी ‘लाडली बहनों’ से एक मुख्यमंत्री के रूप में विदा लेते हुए भावुक हो गए।