मध्य प्रदेश

Published: Mar 19, 2022 03:50 PM IST

Raisen ViolenceMP : रायसेन जिले में भयंकर उपद्रव, गली से निकलने के विवाद में चले बंदूक-हथियार, 50 घायल ,1 मरा, गाड़ियां और दुकानें फूंकीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली/रायसेन. दोपहर की एक बड़ी खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) में बच्चों का आपसी मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया है। यहाँ दो पक्षों में मारपीट के बाद हथियार चले और जमकर आगजनी होने लगी। जिसमे एक एक बाइक जला दी गई। इस भयंकर हमले में करीब 50 लोग घायल हुए हैं और 2 की मौत हो गई है। 

इसके साथ ही 35 गंभीर घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है। वहीं इस गांव में 4 थानों की पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना शुक्रवार रात सिलवानी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ जैथारी के पास ग्राम खमरिया पौड़ी की बताई जा रही है।

मिली जानकारी  के अनुसार शुक्रवार रात गली से निकलने की बात को लेकर दो समुदायों में भयानक विवाद हो गया। बाद में यह विवाद खूनी संघर्ष में भी बदल गया। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों में आग लगा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इधर बाद में घायलों का हाल जानने के लिए आज यानी शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे।

वहीं पुलिस—प्रशासन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बीती रात से ही पूरी तरह मुस्तैद हैं। अब यहां भारी पुलिस बल मौजूद है और स्थिति पर बारीकी से और पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं जिले के वरिष्ठ अधिकारी बीती रात से ही स्वयं मौजूद रहकर पुलिस बल को निर्देशित करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जी जान से जुटे हुए हैं।