मध्य प्रदेश

Published: May 18, 2023 10:15 AM IST

MP AccidentMP: शाजापुर में बस-ट्रक की भिड़ंत, एक ही परिवार की 2 महिलाओं समेत 4 की दर्दनाक मौत, 15 से ज्यादा घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बीते बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे एक बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत (Bus Accident) हो गई है। वहीं इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक मां-बेटी ने अस्पताल में जाकर अपना दम तोडा है। वहीं 15 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए उज्जैन ले जाया गया है। 

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। वहीं मृतक UP के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार दोनों मृत महिलाएं एक ही परिवार की थीं और शादी में शामिल होने अहमदाबाद जा रही थीं। दोनों ही इस बस में आगे की सीट पर बैठी हुई थीं।

मामले पर मक्सी पुलिस थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि, उज्जैन मक्सी रोड पर दोंगता के पास बस और उज्जैन की ओर से आ रहे ट्राले में सामने-सामने भिड़ंत हो गई। राम जानकी पति परमात्मा शरण और मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई है। 

वहीं सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा है। घटना पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी शवों को शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। खबर के अनुसार इस बस में 60 से 62 सवारी सफर कर ही थी। हादसे की जानकारी लगते ही तराना, कायथा और मक्सी का बल मौके पहुंच गया था। फिलहाल घटना की जांच जारी है।