मध्य प्रदेश

Published: Mar 06, 2021 05:16 PM IST

Madhya Pradesh Newsसांसद प्रज्ञा ठाकुर की तबियत बिगड़ी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) की तबियत बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें विमान के जरिए मुंबई (Mumbai) ले जाया गया है, वहां उन्हें कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी (Kokilaben Dhirubai Ambani Hospital) अस्पतला में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय ने दी है।

ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों ने प्रज्ञा ठाकुर की तबियत ख़राब च रही है। पिछले महीने भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ और ब्लड प्रेशर की परेशानी के चलते अस्पताल में भारती कराया गया था। बीते कई दिनों से वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार बैठके कर रही हैं। आज भी जिला पंचायत समिति की बैठक में शामिल होना था लेकिन उसके पहले ही उनकी तबियत बिगड़ गई। 

सांसद के सहयोगी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद को मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को भी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने शरीर के बायें हिस्से में दर्द होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को उनका रक्तचाप सामान्य नहीं था, हालांकि दवा लेने और आराम करने के बाद वह बेहतर महसूस कर रही थीं, लेकिन वह आज पुन: अस्वस्थ हो गईं।

श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा के हालिया सत्र के समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते प्रज्ञा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रज्ञा एक मार्च को ही भोपाल लौटी थीं।