मध्य प्रदेश
Published: Sep 17, 2020 02:37 PM ISTबैठकआरएसएस प्रमुख भागवत और विहिप के शीर्ष नेता दो दिवसीय बैठक के लिये भोपाल में
भोपाल. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और विश्व हिन्दू परिषद के शीर्ष नेता दो दिवसीय बैठक के लिये भोपाल पहुंचे हैं। विहिप के एक नेता ने यह जानकारी दी हालांकि उन्होंने बैठक के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा,‘‘ भागवत जी और विहिप के शीर्ष नेता दो दिवसीय बैठक के लिये भोपाल में हैं। यह बैठक शुक्रवार शाम तक चलेगी।”