महाराष्ट्र

Published: Aug 03, 2020 11:54 PM IST

Good Newsमहाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 10,221 मरीजों को मिला डिस्चार्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र में हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से पॉजिटिव मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा पाई गई है। इस बीच राज्य में आज कुल 10,221 मरीज ठीक हो गए है। जिसके बाद  उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,87,030 पहुंच गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। 

वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 266 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 15,842 हो गया है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,018 है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,98,723 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य की राजधानी मुंबई में 970 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,406 हो गई। वहीं महानगरीय इलाके में 2,957 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,49,111 हो गए। विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,493 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,970 हो गया है।