महाराष्ट्र

Published: Jul 12, 2020 09:26 AM IST

महाराष्ट्र वायरस मुंबई में कोरोना वायरस के 1,308 नए मामले, 39 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई.  मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के बयान में मुंबई के आंकड़ों में कुछ अंतर था। इसमें अब तक शहर में मरने वालों की संख्या 5,244 बताई गयी है और संक्रमण के 1,284 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,745 बताई गयी है। बीएमसी के अनुसार दिनभर में कोविड-19 के 1,497 मरीज ठीक हो गए। अभी तक शहर में 63,431 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में अभी 22,779 मरीजों का इलाज चल रहा है। शहर में कोविड-19 के मामले 50 दिन में दोगुने हो रहे हैं।