महाराष्ट्र

Published: Apr 30, 2022 12:57 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 146 नए मामले दर्ज, 2 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 146 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 2 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,575 और मृतक संख्या 1,47,842 पर पहुंच गई है। यह जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नये मामले सामने आए थे और 2 मरीजों की मौत हुई थी।

128 रोगी हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 128 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,756 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 979 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 93 नए मरीज

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,728 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 68 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,579 हो गई है। फिलहाल शहर में 587 एक्टिव मरीज है।