महाराष्ट्र

Published: Jul 04, 2022 11:33 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण 1,515 नए मामले आए सामने, 3 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में 1,515 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 3 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,86,811 और मृतक संख्या 1,47,943 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

2,062 लोग कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,062 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,16,933 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.87% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 21,935 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में 431 नए केस, 2 की मौत

मुंबई में कोरोना के 431 नए मामले और 2 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,115,473 और मृतक संख्या 19,619 हो गई है। शहर में आज 1,060 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,088,814 हो गई है। फिलहाल शहर में 7,040 एक्टिव मरीज है।