महाराष्ट्र

Published: Apr 30, 2022 09:32 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 155 नए मामले दर्ज, एक की मौत; एक्टिव मरीज 1000 के करीब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 155 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से एक की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,730 और मृतक संख्या 1,47,843 हो गई है। यह जानकारी शनिवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

एक्टिव मरीज 1000 के करीब

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 135 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,891 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 998 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 94 नए मरीज

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 94 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,822 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 71 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,650 हो गई है। फिलहाल शहर में 609 एक्टिव मरीज है।