महाराष्ट्र

Published: Feb 21, 2022 08:47 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र : बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,437 केस, 6 मौतें, क्या ख़त्म हो रही महामारी...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) की स्पीड में कमी दिख रही है। वहीं, इसके चलते अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी कगतार घट रही हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 1437  लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

इसी के साथ अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,58,431 हो गई है। वहीं, 6 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,43,582 पर पहुंच गया है।इसके साथ ही राज्य में आज कोरोना से ठीक होने के बाद 3,375 मरीजों को छुट्टी भी दी गई। राज्य में फिलहाल कोरोना के 16 हजार 422 एक्टिव केस हैं।

इधर राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक कुल 4 हजार 456 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 हजार 986 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है। 

वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 3,375 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,94,439 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 16,422 पर पहुंच गयी है। वर्तमान में राज्य में 2,04,942 मरीज होम क्वारंटाइन और 1,068 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.91% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।