महाराष्ट्र

Published: Feb 13, 2024 09:35 PM IST

Maharashtra Congress Crisisकांग्रेस के 2 और विधायक देंगे इस्तीफा, अशोक चव्हाण के माने जाते हैं करीबी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
जितेश अंतापुरकर और मोहनराव हंबर्डे

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) कांग्रेस (Congress) छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसी बीच सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के दो और आमदार भी इस्तीफा देने की तैयारी में है। दोनों चव्हाण के करीबी माने जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने के बाद अब देगलुर विधानसभा के आमदार जितेश अंतापुरकर (Jitesh Antapurkar) और दक्षिण नांदेड़ विधानसभा के आमदार मोहनराव हंबर्डे (Mohanrao Hambarde) भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। दोनों अशोक चव्हाण के समर्थक हैं।

अंतापुरकर ने आज अशोक चव्हाण से मुलाकात भी की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने के भीतर कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ा। इनमें मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण शामिल है। देवड़ा ने पिछले महीने 14 जनवरी को शिंदे के शिवसेना को ज्वाइन किया। जबकि, बाबा सिद्दीकी ने 10 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दामन थामा।