महाराष्ट्र

Published: Jul 21, 2022 10:14 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2,289 नए मामले आए सामने, 6 रोगियों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,289 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 6 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,27,395 और मृतक संख्या 1,48,045 हो गई है। यह जानकारी गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

2400 लोग कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,400 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,64,831 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.97% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 14,519 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में 273 नए केस, 1 की मौत

मुंबई में कोरोना के 273 नए मामले और 1 की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,122,109 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,636 पर पहुंच गई है। शहर में आज 338 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,100,536 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,937 एक्टिव मरीज है।