महाराष्ट्र

Published: Jul 04, 2022 01:15 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण 2,962 नए मामले दर्ज, 6 मरीजों की मौत; B.A. 4 का एक केस मिला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,962 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 6 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,85,296 और मृतक संख्या 1,47,940 हो गई है।

B.A. 4 का एक मरीज मिला

पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.4 के एक रोगी का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार, मरीज की आयु 60 वर्षीय महिला है जो मुंबई निवासी है। महिला ने 16 जून को कोरोना की वैक्सीन लगाई हुई है। महिला में कोरोना के हल्के लक्षण थे और वह होम आइसोलेशन में ठीक हो गई है। इसी के साथ, राज्य में पाए गए BA.4 और BA.5 प्रकार के मामलों की कुल संख्या 64 हो गई है। पुणे में अब तक 15 मामले सामने आए हैं। मुंबई में 34, नागपुर में 4 और ठाणे, पालघर और रायगढ़ में 3-3 मामले दर्ज किए गए हैं।

3,918 लोग कोरोना से उबरे

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,918 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,14,871 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.87% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 23,447 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में 761 नए केस, 3 की मौत

मुंबई में कोरोना के 761 नए मामले और 3 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,115,042 और मृतक संख्या 19,617 हो गई है। शहर में आज 1,697 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,087,754 हो गई है। फिलहाल शहर में 7,671 एक्टिव मरीज है।