महाराष्ट्र

Published: Oct 01, 2021 10:31 PM IST

Maharashtra Corona Upadateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,105 नए केस, 50 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 3 हजार 105 नए मामले सामने आए,वहीं 50 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 53  हजार 961 और मृतकों की संख्या 1 लाख 39 हजार 117 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3  हजार 164 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 74 हजार 892 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.27 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। फिलहाल राज्य में 36  हजार 371 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 42 हजार 110 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 355  लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को कोरोना के 3 हजार 063 नए मामले सामने आए थे। जबकि 56 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 3  हजार 198  लोग इस बीमारी से ठीक हो गए थे।

मुंबई में मिले 418 नए मामले

 मुंबई में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को 418 Covid -19 के मामले दर्ज किए गए है, जिससे कुल संक्रिमतों की संख्या 7,43,414 हो गई। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई है। जिससे कुल 16,116 लोगों की मौत हो गई है।

इसके अलावा 360 मरीज ठीक होकर घर चले गए, अब तक 7,19,992  लोग ठीक हो गए है। अब शहर में 4810 एक्टिव केस है, जिनका इलाज चल रहा है। आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।