महाराष्ट्र

Published: Sep 21, 2021 11:35 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर आए कोरोना के 3,131 नए मामले, 70 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3 हजार 131 नए मामले सामने आए हैं और 70 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65 लाख 27 हजार 629 और मृतकों की संख्या 1 लाख 38 हजार 616 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 021 लोगों ने इस खतरनाक बीमारी को मात दी है। राज्य में अब तक कुल 63 लाख 44 हजार 744 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.2 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

फिलहाल राज्य में 40 हजार 712 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2 लाख 72 हजार 098 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1 हजार 704 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि सोमवार को कोरोना के 2 हजार 583 नए मामले सामने आए थे। जबकि 28 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 3 हजार 836 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए थे।

मुंबई में मिले 352 नए मामले

मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटे में यहां 352 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सिर्फ 1 मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा 363 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 38 हजार 876 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 16 हजार 059 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लाख 15 हजार 757 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में 4 हजार 583 सक्रिय मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 24 हजार 907 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 100,18,770 नमूनों की जांच की जा चुकी है।