महाराष्ट्र

Published: Jun 25, 2022 01:14 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 4,205 नए मामले दर्ज, तीन लोगों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,49,227 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 1,47,896 पर पहुंच गई है।

3,752 लोग हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,752 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,81,232 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 25,317 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.82% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया।

मुंबई में 1,898 नए केस, 2 की मौत

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,898 नए मामले सामने आए और 2 की मौत हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,103,760 और मृतक संख्या 19,591 हो गई है। शहर में आज 2,253 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,070,912 हो गई है। फिलहाल शहर में 13,257 एक्टिव मरीज है।