महाराष्ट्र

Published: May 30, 2022 10:16 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 431 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस 3000 पार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी फिर से अपने पैर पसार रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 431 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,86,375 हो गई है। हालांकि, आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है, लिहाजा मृतक संख्या 1,47,859 पर स्थिर है।

297 कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 297 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,35,385 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,131 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.09% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

मुंबई में 318 नए केस

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 318 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,065,296 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 150 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,043,492 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,238 एक्टिव मरीज है।