महाराष्ट्र

Published: Jan 10, 2023 03:04 PM IST

Gang Rapeमुंबई की रहने वाली 49 साल की महिला के साथ अहमदाबाद में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक 49 साल की महिला के साथ गैंगरेप (gang rape) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके कुछ साथियों ने ही उसके साथ यह घिनौना काम किया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अहमदाबाद (Ahmedabad) में गैंगरेप किया गया है। फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है। 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के विले पार्ले (Vile Parle) की रहने वाली 49 वर्षीय एक महिला के साथ उसके दोस्तों ने अहमदाबाद में गैंगरेप किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से आरोपी लालसाहेब महिला को जानता था। फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी।

जानकारी के अनुसार मुंबई के विले पार्ले निवासी 49 वर्षीय महिला के साथ उसके कुछ साथियों ने गुजरात के अहमदाबाद में गैंगरेप किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में महिला को जानने वाले ही शामिल हैं। फ़िलहाल जांच के बाद मामला साफ़ हो पाएगा।