महाराष्ट्र

Published: Nov 30, 2021 01:09 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 536 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 536 नए मामले सामने आए हैं और 21 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,34,980 और मृतकों की संख्या 1,40,962 हो गई है। इस बात की जानकारी सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 853 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक  64,82,493 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,854 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.7 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 85,800 होम क्वारंटाइन और 1,028 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि रविवार को राज्य में कोरोना के 832 मामले सामने आए थे और 33 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 841 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में मिले 115 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 115 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 269 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,731 हो गई हैं, जबकि 16,334 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,41,769  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,059 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 26,307 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 123,96,039 नमूनों की जांच की जा चुकी है।