अहमदनगर

Published: Nov 06, 2021 03:37 PM IST

Ahmednagar Hospital Fireअहमदनगर के अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 की मौत, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने का किया ऐलान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
राजेश टोपे (Photo Credits-ANI Twitter)

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल (Ahmednagar Hospital Fire) के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 10 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस हादसे के बाद अब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार जाग गई है। राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। साथ ही उद्धव सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

बता दें कि नवाब मलिक ने कहा कि अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के ICU यूनिट में आग लगने से 10 लोगों की मृत्यु हुई। एक गंभीर रूप से घायल है। हम जांच करेंगे कि अस्पताल का ‘फायर ऑडिट’ किया गया था कि नहीं। जो दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। मृतक के पिरजनों को CM आर्थिक मदद देंगे।

नवाब मलिक का बयान-

महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया।

अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की कि सरकारी अस्पताल के आईसीयू खंड में आग लगने के बाद 10 मरीजों की मौत हो गई और एक मरीज की हालत गंभीर है। इस आईसीयू खंड में कोविड​​-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था। अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने कहा कि आग पूर्वाह्न करीब 11 बजे लगी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। (एजेंसी इनपुट के साथ)