अहमदनगर

Published: Oct 14, 2020 06:47 PM IST

चयन रेखाचित्र अभियांत्रिकी संगठन के उपाध्यक्ष बने बलराज कोली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदनगर. महाराष्ट्र राज्य रेखाचित्र अभियांत्रिकी संगठन के राज्य उपाध्यक्ष पद पर अहमदनगर के बलराज कोली का निर्विरोध चयन हुआ है. अहमदनगर जिला परिषद के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कोली कार्यरत हैं. महाराष्ट्र राज्य रेखाचित्र अभियांत्रिकी संगठन की बैठक में कोली का चयन किया गया है.

15 वर्षों से जिला परिषद में कार्यरत

बलराज कोली विगत 15 सालों से जिला परिषद में कार्यरत हैं. उन्होंने जिला परिषद कर्मचारी महासंघ, रेखाचित्र अभियांत्रकी जिला संघटना, राज्य मागासवर्गीय कर्मचारी कल्याण महासंघ आदि संगठनों में विविध पदों पर काम किया हुआ है. संगठन के राज्य उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने पर कोली ने बताया कि भविष्य में संगठन  के माध्यम से विविध समस्या सुलझाने के लिए प्रयास और पृष्ठपोषण किया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य रेखाचित्र अभियांत्रिकी संगठन के राज्य उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में बलराज कोली का अभिनंदन किया गया.