अहमदनगर

Published: Apr 15, 2021 05:38 PM IST

Ahmednagar30 अप्रैल तक अहमदनगर में नहीं होगी दाह संस्कार विधि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदनगर. अहमदनगर शहर (Ahmednagar City) समेत पूरे जिले में विगत कुछ समय से कोरोना महामारी (Corona Epidemic) का संक्रमण (Infection) तेजी से फैल रहा है। कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या हजारों में है। बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से 30 अप्रैल तक किसी भी श्मशान भूमि में दाह संस्कार विधि न करने का निर्णय जिला पुरोहित मंडल ने किया है। यह जानकारी पुरोहित मंडल के अध्यक्ष किशोर जोशी ने दी।

किशोर जोशी ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय होने वाली भीड़ के कारण अनेक पुरोहित कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। कुछ बीमार है, कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई बार मृतक के रिश्तेदार मौत का सही कारण नहीं बताते हैं। कई बार विधी करनेवाली व्यक्ति, उनके घर के लोग कोरोना संक्रमित होने की बात छिपाते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जिला पुरोहित संघ ने 30 अप्रैल तक सभी दशक्रिया विधि न करने का निर्णय लिया है।