अहमदनगर

Published: Sep 06, 2021 05:20 PM IST

Special Fund सड़कों के विकास के लिए 50 करोड़ की विशेष निधि दे सरकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदनगर. अहमदनगर (Ahmednagar) की महापौर रोहिणी शेंडगे (Mayor Rohini Shendge) ने मुंबई (Mumbai) में राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Minister Eknath Shinde) से मुलाकात कर  नगर शहर के सड़क विकास कामों के लिए 50 करोड़ रुपए की विशेष निधि (Special Fund) दिलाने की मांग का ज्ञापन  सौंपा। पूर्व नगरसेवक संजय शेंडगे समेत शिवसेना के पदाधिकारी इस समय उपस्थित थे।

 नगरविकास मंत्री शिंदे को सौंपे ज्ञापन में महापौर रोहिणी शेंडगे ने कहा कि अहमदनगर महानगरपालिका में महाविकास आघाडी के माध्यम से शिवसेना की सत्ता स्थापित हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव  ठाकरे और सभी के सहयोग से यह संभव हुआ है। शहर के नागरिकों को शिवसेना से काफी अधिक विकास की अपेक्षा है। अहमदनगर महानगरपालिका ने राज्य सरकार के अमृत योजना के तहत शहर में अंडरग्राऊंड गटर योजना का काम शुरू किया है, लेकिन इस काम के लिए सड़कों की भारी मात्रा में खुदाई करनी पड़ी है। बरसात के दिनों में सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे बन जाते हैं। जिससे नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति नाजुक 

वर्तमान में महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति नाजुक होने के कारण सड़कों की मरम्मत करने के लिए महानगरपालिका के पास आवश्यक निधि उपलब्ध नहीं है। इन बातों के मद्देनजर राज्य सरकार ने शहर और उपनगर परिसर के सड़क विकास के लिए 50 करोड़ की विशेष निधि दिलाने की मांग महापौर शेंडगे ने की है। इस समय चर्चा के दौरान नगरविकास मंत्री एकनाथ  शिंदे ने सकारात्मक प्रतिसाद देकर इस विषय के बारे में जल्द निर्णय कर निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।