अहमदनगर

Published: Mar 09, 2021 08:24 PM IST

सम्मानित कमेंडेशन बैच से सम्मानित नरेंद्र फिरोदिया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदनगर. ऐतिहासिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण होने के साथ ही सपनों और आकांक्षाओं से भरपूर लोगों का शहर है अहमदनगर। अपने शहर के लिए बहुमुखी विकास केंद्रित गतिविधियों में योगदान करने वाले नरेंद्र फिरोदिया (Narendra Firodia) अहमदनगर (Ahmednagar) की प्रगति में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाते रहे हैं। नरेंद्र फिरोदिया को हाल ही में आई लव नगर’ और शांति कुमार फिरोदिया मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से अहमदनगर के विकास में उनके महान योगदान के लिए कमेंडेशन बैच द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्‍मान उन्‍हें दक्षिण पश्चिमी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए.एस. क्‍लेर (पीवीएसएम) के हाथों प्रदान किया गया।

नरेंद्र फिरोदिया बेहतर नवाचार और सुविधाओं के जरिए भारत को सशक्त बनाने और अपने देश, समुदाय और अपने लोगों की बेहतरी के लिए अपनी पूरी क्षमता और सामर्थ्‍य के साथ योगदान देने सदैव ही संलग्‍न रहते हैं। ‘द न्यूयॉर्क प्रेस एजेंसी’ ने 2020-2021 में एशिया के 500 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नरेंद्र फिरोदिया को सम्मानित किया है।

एक क्रांतिकारी परंपरा का निर्वाह करते हुए नरेंद्र फिरोदिया ने अपनी अमूल्य विश्वसनीयता के साथ उद्योगों का एक प्रभावशाली साम्राज्य स्थापित किया है। आई लव अहमदनगर, लेट्सअप और लेट्सफ्लिक्स जैसे उनके नवोन्‍मेषी उद्यम इस बात को प्रमाणित करते हैं कि किस प्रकार वह देश के टियर 3, 4 और 5 श्रेणी के क्षेत्रों को तकनीकी रूप से आगे ले जाने की दिशा में प्रयासरत हैं।