अहमदनगर

Published: Jun 30, 2021 03:21 PM IST

Politicsशिवसेना की रोहिणी शेंडगे बनीं अहमदनगर की महापौर,एनसीपी के गणेश भोसले बने उपमहापौर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अहमदनगर. अहमदनगर महापालिका में शिवसेना(Shiv Sena),राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन के महाविकास आघाडी ने भाजपा (BJP) से सत्ता छीन ली  है। शिवसेना की रोहिणी शेंडगे (Rohini Shendge) महापौर और एनसीपी के गणेश भोसले (Ganesh Bhosale) उप महापौर पद पर निर्विरोध चयनित हुए है।अहमदनगर महानगरपालिका में बुधवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथी को मंगलवार तक महापौर पद के लिए शिवसेना की रोहिणी शेंडगे और उप महापौर पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गणेश भोसले के नामांकन दाखिल हुए थे।

मंगलवार को ही महापौर और उप महापौर का चुनाव निर्विरोध होने की बात स्पष्ट हुई थी। बुधवार सुबह 11 बजे चुनाव अधिकारी तथा जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र भोसले की अध्यक्षता में चुनाव सभा संपन्न हुई। सभा का कामकाज शुरू होते ही डॉ. भोसले ने महापौर पद के लिए रोहिणी शेंडगे और उप महापौर पद के लिए गणेश भोसले का एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हे निर्विरोध चयनित घोषित कर दिया।

गौरतलब  है कि नगर शहर की राजनीति में एक दुसरे के कट्टर विरोधी होनेवाले शिवसेना और एनसीपी गठबंधन करने का निर्णय मुंबई में दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया था। अंतिम समय में कांग्रेस ने भी उम्मीदवारी नामांकन दाखिल न करने का निर्णय करते हुए महाविकास आघाडी को समर्थन दिया।जिससे दोनों  का चयन निर्विरोध हो सका।