अमरावती

Published: Jun 20, 2021 11:20 PM IST

Amravati Corona Update1 मौत, 51 नए पाजिटिव, अब तक 1541 की हुई मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अमरावती. कोरोना संक्रमण के आंकडे प्रतिदिन कम हो रहे है. मौतों की संख्या में भी काफी कमी है. रविवार को जिला प्रशासन से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में कोरोना से 1 मौत हुई है. जिले के दर्यापुर तहसील के लेहगांव की 80 वर्षीय महिला की जिला कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है. जिले में अब तक कोरोना से 1541 मरीजों की मौत हुई है. उसी प्रकार रविवार की रिपोर्ट में 51 नए पाजिटिव मरीज पाए गए है.  

 932 एक्टिव मरीज

जिले में अब तक 95 हजार 597 पाजिटिव पाए गए. जिसमें से 93 हजार 124 मरीज कोरोना मुक्त हुए है. जबकि 1541 की मौत हुई है. शेष 932 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 343 मरीज विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पतालों में भर्ती है. महानगरपालिका क्षेत्र के 86 मरीज होम आइसोलेश में तथा 503 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज क्वारंटाइन सेंटर में उपचार ले रहे है.

रविवार तक कोरोना अपडेट

पाजिटिव        51 (कुल 95,597)

डिस्चार्ज                      126 (कुल 93,124)

मौतें                            1 (कुल 1541)

एक्टिव मरीज                  932

भर्ती मरीज                    343

होम आइसोलेशन (मनपा) 86

क्वारंटाइन सेंटर (ग्रामीण)  503

रिकवरी रेट                    97.41 प्रश

डेथ रेट                        1.61 प्रश