अमरावती

Published: Apr 27, 2021 11:25 PM IST

अमरावतीअंधड, हल्की बूंदाबांदी से फिजा बदली, भीषण गर्मी से मामूली राहत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अमरावती. दोपहर तक चिलचिलाती धूप के बीच मंगलवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली. शाम करीब 5 बजे अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. करीब एक घंटे तक तेज हवाओं का यह सिलसिला चलता रहा. अचानक बदले इस मौसम से गर्मी से मामूली राहत मिली.

42 डिग्री रहा तापमान

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने पुरे शबाब पर है. दोपहर की चिलचिलाती धूप से लोग बेजार है. दोपहर को कुलर तक काम नहीं कर रहे है. मंगलवार को अमरावती जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा. उसी प्रकार प्रादेशिक मौसम केंद्र, नागपुर की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को अकोला जिले का अधिकतम तापमान 42.70 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.40 डिग्री रहा. यवतमाल जिले में अधिकतम 42.70 डिग्री, बुलढाना में अधिकतम 41.40 डिग्री, न्यूनतम 25.40 डिग्री तापमान रहा.

 संभाग में मंगलवार को दर्ज तापमान (डिग्री से. में)

जिला          अधिकतम     न्यूनतम

अमरावती      42         24.80

अकोला        42.70        27.40

बुलढाना       41.40        25.40

यवतमाल      42.70        —