अमरावती

Published: Feb 11, 2022 10:37 PM IST

Accidentसड़क दुर्घटना, 1 मौत, 1 गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Picture

परतवाडा: अचलपुर से अंजनगांव मार्ग पर पथ्रोट के सितारामजी गणोरकर इंग्लिश कान्व्हेंट स्कूल के सामने डीवाइडर पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक टकरा गई। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

यह दुर्घटना 11 फरवरी की दोपहर 4 बजे हुई। मृतक व घायल दोनों के नाम देर शाम तक पता नहीं चल पाए थे। लेकिन दोनों काटकुंभ चुरणी निवासी बताए जाते है। दोनों स्पेल्डर बाइक( एमएच 27 एएस 2613) से जा रहे थे, तभी बाइक से नियंत्रण छुट जाने के कारण बाइक डीवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पथ्रोट पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने घायल व मृतक दोनों को अस्पताल भिजवाया।  पुलिस ने मामला दर्ज किया है।