औरंगाबाद

Published: Nov 20, 2022 03:16 PM IST

Aurangabad Municipal Corporationसंपत्ति कर के लिए दिए गए चेक बाउंस की शत-प्रतिशत वसूली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद : महानगरपालिका (Municipal Corporation) के अधिकारी (Officers) और कर्मचारी (Employees) करों की राशि वसूलने के लिए सख्ती करने पर लोग उनसे छुटकारा पाने के चेक (Checks) थमाते है। पिछले कई सालों से महानगरपालिका में संपत्ति धारकों (Property Holders) द्वारा करों की राशि अदा करने के लिए चेक देने पर उसमें कई चेक बाउंस (Check Bounce) होते थे। चेक बाउंस होने पर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई न करने पर चेक बाउंस मामले की रकम वसूल करना प्रशासन के लिए टेढी खीर साबित होता था। लेकिन बीते कुछ महीने में महानगरपालिका प्रशासन ने उपायुक्त अपर्णा थेटेे के मार्गदर्शन में बाउंस हुए 320 चेक की 100 प्रतिशत करीब 6 लाख रुपए की राशि वसूली की। 

संपत्ति कर, पेयजल आपूर्ति कर के ऐवज में शहर के नागरिक बड़ी संख्या में औरंगाबाद महानगरपालिका को चेक सौंपते है। इसमें 5 से 10 प्रतिशत चेक बाउंस होने का सिलसिला सालों से चला आ रहा है। चेक बाउंस मामले में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कड़े कदम न उठाए जाने से सालों तक चेक बाउंस मामले की रकम प्रशासन वसूल नहीं कर पाता था। परंतु, जबसे इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त अपर्णा थेटे को सौंपी गई, उन्होंने चेक बाउंस होते ही संंबंधित चेक धारक के खिलाफ कार्रवाई शुरु करने से गत कुछ महीने में बाउंस हुए 320 चेक से करीब 6 लाख रुपए की राशि वसूलने में महानगरपालिका प्रशासन कामयाब रहा। उपायुक्त थेटे ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चेेक बाउंस मामले से बचे। वरना, महानगरपालिका प्रशासन की ओर से चेक बाउंस मामले में अपराध दर्ज किए जाएंगे। 

चालू आर्थिक वर्ष में 480 करोड़ रुपए वसूलने का उद्दिष्ट

बता दे, कि महानगरपालिका ने शहर में संपत्ति कर के ऐवज में करोड़ो की राशि औरंगाबाद वासियों की ओर बकाया है। बकाया रकम वसूलने के लिए महानगरपालिका प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। इस वर्ष प्रशासन द्वारा संपत्ति कर के ऐवज में 350 करोड़ और पेयजल कर के रुप में 130 करोड़ रुपए वसूलने का उद्दिष्ट रखा गया है। अब तक संपत्ति कर के ऐवज में महानगरपालिका प्रशासन ने 50 करोड़ 72 लाख और पेयजल आपूर्ति कर के ऐवज में 9 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि जमा की है। महानगरपालिका प्रशासन ने संपत्ति करों की वसूली के लिए शहर के कुल 9 प्रभागों के लिए एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 108 ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराए है। इन मशीनों का इस्तेमाल 9 प्रभागों में करों की बकाया वसूली के लिए गठित किए गए 57 दलों द्वारा शुरु किया गया है।