औरंगाबाद

Published: Jan 11, 2021 08:12 PM IST

आरंभदूसरे चरण में औरंगाबाद में दौड़ी 20 नई सिटी बस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद. कोरोना (Corona) को लेकर कई माह तक जारी लॉकडाउन (Lockdown) की समाप्ति के बाद स्मार्ट सिटी बस सेवा (Smart City Bus Services) आरंभ (Start) हो चुकी है। इसमें प्रथम चरण में 30 बसेस शहर में दौड़ रही थी। सोमवार से दूसरे चरण में 20 बसेस शहर के सड़कों पर दौड़ रही है। जिसके चलते शहर के 20 प्रमुख मार्गों (Major Routes) पर 50 बसेस सोमवार से दौड़ रही है। बस सेवा शहर से सटे करमाड, शेन्द्रा, घाणेगांव तक चलेगी। इसका फायदा बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र से औरंगाबाद शहर में आनेवाले लोगों को होगा।

गौरतलब है कि लॉकडाउन समाप्ति के बाद 5 नवंबर 2020 से फिर स्मार्ट सिटी बस सेवा आरंभ की गई। गत 2 माह में करीब 3 लाख 46 हजार 331 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। गत 2 माह में सिटी बस सेवा को  बेहतर प्रतिसाद नहीं मिल पाया। जिसके चलते प्रति किलोमीटर के पीछे 45 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। इसलिए दूसरे चरण के बसों को शहर में चलाने का निर्णय देरी से लिया गया। पहले चरण में 30 बसेस दौड़ने के बाद सोमवार से 20 बसेस नए नौ मार्गों पर शुरु की गई। 

इन प्रमुख मार्गों पर शुरु हुई बस

सोमवार से शहर के रेलवे स्टेशन से हर्सूल टी पॉईंट, गर्वमेंट पॉलिटेक्निक, सूत गिरणी चौक, पुंडलीकनगर, सिडको, औरंगपुरा से रांजनगांव होते हुए मध्यवर्ती बस स्थानक, सिडको से घाणेगांव होते हुए रांजनगांव, मायलन, सिडको से बामू विश्वविद्यालय होते हुए औरंगपुरा, लक्ष्मी कालोनी, सिडको से रेलवे स्टेशन होते हुए सेवन हिल, शिवाजी नगर, बीड बाईपास, सिडको से बजाज नगर होते हुए सिडको महानगर-1, वडगांव कोल्हाटी, रेलवे स्टेशन से सेवन हिल- सेन्ट्रल नाका, चिश्तिया पुलिस चौकी, बजरंग चौक, एम-2,हडको कॉर्नेर, शहागंज, मध्यवर्ती बस स्थानक. सिडको से औरंगपुरा होते हुए हडको एम-2, टीवी सेंटर, जिलाधिकारी कार्यालय, मध्यवर्ती बस स्थानक, सावरकर चौक. मध्यवर्ती बस स्थानक से करमाड होते हुए सिडको बस स्थानक, चिकलथाना, शेन्द्रा, लाडगांव तक बस शुरु की गई।