औरंगाबाद

Published: Sep 26, 2023 08:45 AM IST

Jalna Bus Accident छत्रपति संभाजीनगर-जालना राजमार्ग पर भयानक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 25 यात्री घायल, 4 गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Social Media

जालना: हाल ही में महाराष्ट्र के जालना जिले से एक भयानक हादसा की घटना सामने आई है। सोमवार आधी रात के आसपास छत्रपति संभाजी नगर-जालना हाईवे पर एक निजी बस भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। खबर सामने आई है कि ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से प्राइवेट बस सीधे पुल के नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। खबर है कि 4  यात्रियों की हालत गंभीर है। आइए जानते है खबर विस्तार से…

हादसे से मचा हड़कंप 

ऐसे में अब इस हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस पूजा ट्रैवल्स कंपनी की है। मिली जानकारी के मुताबिक यह बस पुणे से नागपुर की ओर जा रही थी, जिसका अब भीषण हादसा हो गया है। 

ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

दरअसल आधी रात के करीब जब वह बदनापुर (Jalna Bus Express) पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे सड़क किनारे बने पुल से नीचे जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना छत्रपति संभाजीनगर-जालना राजमार्ग पर मात्रेवाडी कांटे पर पुल के पास हुई।

25 यात्री घायल, 4 गंभीर 

उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर बदनापुर और जालौन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानकारी दी है कि 25 यात्री घायल हुए हैं और 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और घायल का इलाज जिला सामान्य अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल इस घटना से सभी आहत में है।