औरंगाबाद

Published: Sep 27, 2022 06:01 PM IST

CREDAI औरंगाबाद में शुरू होगा क्रेडाई का गृह प्रकल्प प्रदर्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद : निर्माण कार्य करने वाले व्यावसायिकों (Professionals ) की संगठन क्रेडाई (CREDAI ) की ओर से शहर में कार्यरत सैकड़ों गृह (Home) प्रकल्प के हजारों घरों से अपने सपनों का घर खरीदने के लिए बड़ा अवसर पर उपलब्ध कराया गया है। 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के दरमियान शहर के बीड बाईपास रोड पर स्थित जबिंदा मैदान पर ड्रिम होम दशहरा 2022 इस मराठवाड़ा स्तरीय गृह प्रकल्प और घरों से संबंधित विविध सेवा, सुविधा और साहित्यों का भव्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।  यह जानकारी क्रेडाई के अध्यक्ष नितिन बगाडिया ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष का प्रदर्शन मराठवाड़ा स्तरीय है। प्रदर्शन में मराठवाड़ा के हर जिले से 300 लोग आएंगे। प्रदर्शन में 128 स्टॉल रहेंगे। शहर और परिसर में अपने सपनों का घर खरीदी के पर्याय प्रदर्शन में उपलब्ध है। विशेषकर, प्रदर्शन स्थल पर ही विविध सरकारी और निजी ऐसे 10 बैकों के माध्यम से गृह कर्ज के विविध योजना से तत्काल कर्ज मंजूरी की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। हजारों फ्लैट, प्लाट, घर, बंगले और रो हाउस, पेंट हाउस, दुकान, ऑफिसेस और अन्य प्रतिष्ठान शुरु करने के लिए शहर और परिसर के हजारों पर्याय यहां उपलब्ध रहेंगे। 

पुणे के कई प्रकल्प शामिल 

क्रेडाई के अध्यक्ष नितिन बगाडिया ने बताया कि प्रदर्शन में पुणे और परिसर के भी बिल्डर अपने स्टॉल लगायेंगे। उनके माध्यम से पुणे शहर और परिसर में कार्यालय और घर खरीदी के अवसर उपलब्ध होंगे। एक सवाल के जवाब में नितिन बगाडिया ने बताया कि अब तक संपन्न हुए कुल 6 प्रर्दशन में हर साल 15 हजार से अधिक घर खरीदी करने वाले लोगों ने इस प्रदर्शन को भेंट दी है। इस साल भी रिकॉर्ड ब्रेक प्रतिसाद मिलने का विश्वास नितिन बगाडिया ने जताया। प्रदर्शन में घर को सजाने वाले विविध वस्तु, टाईल्स, इलेक्ट्रिक फिटिंग, सैनिटरी, शॉवर, एसी, विविध रंग और पेंट, विविध प्रकार के दरवाजे, लिफ्ट, स्कल्पचर, विविध मूर्ति, स्वीमिंग टैंक, छोटे बच्चों के लिए टॉयज ऐसे उपयुक्त साधन के स्टॉल रहेंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्रेडाई के अध्यक्ष नितिन बगाडिया के अलावा सचिव अखिल खन्ना, आयोजित इन्द्रजीत थोरात, संग्राम पटारे, विकास चौधरी, राज्य  क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जबिंदा, नरेन्द्र सिंह जबिंदा, प्रमोद खैरनार, पापालाल गोयल, सुनील पाटिल, रवी वटटमवार, सुनील राका, पंजाब तौर, रोहित सूर्यवंशी, बालाली येरावार, अनिल बापट, प्रशांत अमिल कंठवार, मनोज काला, दीपक कुलकर्णी, अजीत सिंंह, साहिल कासलीवाल, श्वेता भारतीय, हेमा प्रयास कर रहे है।