औरंगाबाद

Published: Mar 16, 2022 01:38 PM IST

Aurangabadऔरंगाबाद में कांग्रेस ने महानगरपालिका प्रशासक पर लगाया आरोप, कहा- लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद : जबसे महानगरपालिका प्रशासक (Municipal Administrator) का पदभार आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने संभाला है, तबसे वे जनता की समस्याएं हल करने में  नाकाम हो रहे है। सप्ताह में कभी कभार महानगरपालिका पहुंचकर घंटा दो घंटे समय बिताने वाले पांडेय का तत्काल तबादला करने की मांग शहर कांग्रेस (Congress) के पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए की।

दो दिन पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी के नेतृत्व में महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय से शहर की समस्याओं को लेकर मिलने महानगरपालिका पहुंचे थे। तब पांडेय के कक्ष के बार सिर्फ 4 से 5 लोग उनसे मिलने  के लिए वेटिंग में थे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मिलने के लिए कमिश्नर को सीपीही के माध्यम से जानकारी दी। लेकिन, उनके केबिन के बाहर एक घंटे से अधिक टाईम गुजारने के बावजूद महानगरपालिका प्रशासक पांडेय ने कांग्रेस पदाधिकारियों को मिलना मुनासिब नहीं समझा। 

आस्तिक पांडेय की मनमानी से जनता त्रस्ता 

इससे गुस्साएं कांग्रेस शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आस्तिक पांडेय के कामकाज पर राग अलापा। उस्मानी ने कहा कि जबसे पांडेय के पास प्रशासक का पदभार आया है, तबसे वे मनमानी कर कामकाज  कर रहे है। लोगों को मिलने के लिए उनके पास समय नहीं है। कांग्रेस शहराध्यक्ष ने बताया कि गत दो सालों से महानगरपालिका पर प्रशासक का राज होने से पांडेय मनमानी करते हुए लोगों की समस्याओं को हल करने में अनदेखी कर रहे है। हम शहर की समस्याओं को लेकर ही उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने हमे एक घंटे से अधिक समय तक वेटिंग करवाया। फिर उनके सीपाही ने आकर कहा कि आपको मिलने के लिए और आधा घंटा लगेगा। इस पर उस्मानी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि महानगरपालिका में पदाधिकारी न होने से लोग प्रशासक से मिलने आ रहे है। लेकिन, आस्तिक पांडेय  हफ्ता हफ्ता भर कार्यालय से नदारद रहने से लोग महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचकर वापस चले जा रहे है। प्रशासक ने लोगों से मिलने के लिए हर दिन का समय तय करना चाहिए। लेकिन, बीते दो सालों से पांडेय से यह नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तत्काल प्रशासक पांडेय का तबादला करने की मांग कांग्रेस शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी के अलावा पदाधिकारी अलंकृत येवतेकर, संतोष भिंगारे, मोहसीन अहमद, विशाल बन्सवाल, इदरिस नवाब, साहेबराव बनकर, शेहबाज खान ने की।

पत्रकारों से मिलने भी कन्नी काट रहे पांडेय 

कई दिनों बाद मंगलवार को प्रशासक आस्तिक पांडेय महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे थे। उनसे मिलने के लिए पत्रकार भी पहुंचे। पत्रकार आने की जानकारी सीपाही के माध्यम से महानगरपालिका प्रशासक पांडेय को दी गई थी। पत्रकारों ने भी  आस्तिक पांडेय से मिलने के लिए उनके  कक्ष के बाहर एक घंटे से अधिक का समय बिताया। इसके बावजूद पांडेय ने पत्रकारों से मिलना मुनासिब नहीं समझा। जिससे पत्रकार गुस्सा गए और वे सभी उनके कक्ष से बाहर आगए ।