औरंगाबाद

Published: Oct 31, 2020 06:19 PM IST

आंदोलन बहुजन क्रांति मोर्चा का जेल भरो आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद. हाथरस घटना के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शहर के भडकल गेट के निकट स्थित बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा के निकट जेल भरो आंदोलन किया गया.  वामन मेश्राम के मार्गदर्शन में देश स्तर पर आंदोलन का प्रथम चरण आरंभ किया गया.

जल्द से जल्द फांसी दी जाए

हाथरस की पीडि़त लड़की को न्याय मिले, अपराधियों को तत्काल फांसी की सजा मिले यह घोषणाएं देकर कार्यकर्ता भडकल गेट पर जमा हुए. पुलिस ने तत्काल उन्हें अपने गिरफ्त में लिया. सिटी चौक थाना ले जाकर कार्यकर्ताओं को 2 घंटे बाद छोड़ दिया गया.

जेल भरो आंदोलन में तुषार मोतलिंग, मायाप्पा तुरई, अलियार खान, मौलाना नईम कासमी, मौलाना मुजाहिद, सैयद आसिफ,एड. जयश्री शिंदे, राहुल सोनवने, संतोष सालवी ने आंदोलन का नेतृत्व किया. महाराष्ट्र मुक्ति मोर्चा और मोर्ये क्रांति संघ के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया.