औरंगाबाद

Published: Jun 21, 2023 12:26 PM IST

Aurangabad Firingमहाराष्ट्र: औरंगाबाद में 2 पक्षों के बीच चली गोलियां, 6 घायल, 2 गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली/औरंगाबाद. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के औरंगाबाद (Aurangabad) में 2 पक्षों के बीच जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई बताई जा रही है। इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं और वहीं 2 की हालत गंभीर है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि, बीते फरवरी 2023 को भी, ऐसे ही मिलते-जुलते शहर औरंगाबाद जो कि बिहार में स्थित है, उधार का अंडा खाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। 

तब यह मामला इतना बढ़ गया था कि देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी थी। घटना के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी  जबकि 6 लोग घायल हो गए। मामले में पांच लोग आरोपी थे, जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामला खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां गांव का था।