औरंगाबाद

Published: Feb 09, 2022 08:57 PM IST

Sant Eknath Rang Mandirऔरंगाबाद में गुरुवार से रंग कर्मियों के लिए खुलेगा संत एकनाथ रंग मंदिर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद : बीते करीब चार साल से नवीनीकरण के लिए बंद पड़ा हुआ संत एकनाथ रंग मंदिर (Sant Eknath Rang Mandir) गुरुवार (Thursday) से औरंगाबाद (Aurangabad) वासियों (Residents) के लिए खुला किया जाएगा। रंग मंदिर के आरंभ के प्रथम दिन यानी गुरुवार 10 फरवरी को शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के जयंती उपलक्ष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत खैरे (Chandrakant Khaire) की ओर से वैक्यूम क्लिनर (Vacuum Cleaner) नामक नाटक का आयोजन किया गया है।

शिवसेना नेता चन्द्रकांत खैरे ने बताया कि राज्य के मुखिया उध्दव ठाकरे ने संत एकनाथ रंग मंदिर के नवीनीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए  का निधि उपलब्ध कराया। जिसके चलते रंग मंदिर का नवीनीकरण बेहतर रुप से हो पाया। नवीनीकरण के बाद गुरुवार को शिवसेना की ओर से अशोक  सराफ और निर्मिती सावंत के प्रमुख भुुमिका वाले वैक्यूमक्लिनर नाटक का आयोजन किया गया है। खैरे ने बताया कि साल 1988 में इस नाटयगृह का लोकार्पण राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार के हाथों किया गया था। इस अवसर पर विलासराव देशमुख और देसाई मंत्री प्रमुख रुप से उपस्थित थे। बल्कि, वे महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता थे। खैरे ने कहा कि लोगों का आज का जीवन काफी तनाव भरा है। ऐसे में लोग यहां आयोजित  किए जानेवाले नाटक और अन्य एंटरटेनमेंट कार्यक्रमों का लाभ उठायेंगे।

मीडिया की  खबरों से हुआ संत एक नाथ रंग मंदिर का नवीनीकरण 

संत एकनाथ रंग मंदिर की हालत काफी दयनीय हो चुकी थी। मीडिया ने इसकी गंभीर दखल लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करने से उसका नवीनीकरण के लिए  प्रशासन ने पहल की। इसके लिए सेना नेता खैरे ने मीडिया कर्मियों का आभार माना। उन्होंने नाटय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के लिए टिकट दर सामान्य रखने पर जोर दिया। खैरे ने कहा कि नाटयगृह निजी ठेकेदार को चलाने न देते हुए महानगरपालिका  प्रशासन ही  उसे चलाए। बता दे कि गत माह संत एकनाथ रंग मंदिर के नवीनीकरण के बाद उसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे के हाथों ऑनलाइन किया गया था।