औरंगाबाद

Published: Jun 28, 2021 09:50 PM IST

Aurangabad Municipal Corporationमनपा अपने स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद. शहर विकास की प्रक्रिया गतिमान करने के दृष्टि से महानगरपालिका में जरुरी मनुष्यबल उपलब्ध होना जरुरी है। उस  दृष्टि से मनपा अपने स्तर पर पद भर्ती प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश राज्य के उद्योगमंत्री और जिले के पालकमंत्री सुभाष देसाई ने यहां दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित मनपा के विकास कामों के जायजा बैठक में पालकमंत्री ने संबंधितों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सुनील  चव्हाण, मनपा कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय, स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण शिंदे सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पालकमंत्री देसाई ने कहा कि सरकार ने  मनपा के पद भर्ती के आकृतिबंध  को मान्यता दी हुई है। मनपा स्वायत्त संस्था होने के कारण मनपा को अपने स्तर पर पदभर्ती प्रक्रिया पर अमलीजामा पहनाने के अधिकार होने के कारण उस माध्यम से ठेका पध्दति प्रतिनियुक्ति, सेवानिवृत्त धारकों को समयावधि बढ़ोत्री इस  पध्दति  से  तत्काल मनपा ने  पदों की भर्ती  करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर  विकास कामों के विविध के बातों का  जायजा लेकर देसाई ने सभी विकास काम विहित काल मर्यादित पूर्ण कर घनकचरा व्यवस्थापन प्रक्रिया के सभी केन्द्रों को  दिसंबर तक पूर्ण क्षमता से शुरु करने के निर्देश दिए। 

पेयजल आपूर्ति योजना का लिया जायजा 

शहर के पेयजल आपूर्ति योजना का जायजा लेकर आगामी 6 माह में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण तथा मनपा ने एकत्रित प्रयास कर  शहर के पेयजल आपूर्ति में बढ़ोत्री  करने के लिए प्रयास करने के दृष्टि से पेयजल आपूर्ति स्टॉक क्षमता वृध्दि करने को प्राथमिकता देकर पानी की टंकियों की संख्या बढ़ाने पर पालकमंत्री ने जोर दिया। शहर के पुराने इलाकों के जिन स्थानों  पर पाइपलाइन की मरम्मत करना जरुरी है, वहां तत्काल मरम्मत  कराकर लें। शहर के स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण इन दोनों दृष्टि से घनकचरा व्यवस्थापन प्रक्रिया सूचारु तथा पूर्ण क्षमता से अमलीजामा पहनाना जरुरी है। शहर के चिकलथाना, पडेगांव, कांचनवाडी कचरा डिपो के माध्यम से घनकचरा व्यवस्था बेहतर रुप से रखना। साथ ही हर्सूल  कचरा डिपो का काम पूरा कर दिसंबर तक पूरी क्षमता से सभी कचरा केन्द्र का व्यवस्थापन रखने के निर्देश दिए। वहीं, मनपा, एमआईडीसी, एमएसआरडीसी इन यंत्रणाओं  ने अपने अंडर सड़कों के काम बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर तय समय में पूरा करने पर भी देसाई ने जोर दिया।

शहर में जारी विकास कार्यों पर कमिश्नर ने दी विस्तृत जानकारी 

मनपा कमिश्नर पांडेय ने शहर के विविध विकास कामों के प्रगति के बारे में जानकारी दी। शहर के पेयजल आपूर्ति स्टॉक में बढोत्री कर अधिक  से अधिक पेयजल आपूर्ति करने के दृष्टि से मनपा प्रयासरत है। पांडेय ने बताया कि शहर के रोजाबाग, हर्सूल, दिल्लीगेट  इन पुराने इलाकों के साथ ही सिडको परिसर के पारिजात नगर, केटली गार्डन इन स्थान की पुरानी  पाईप लाईन के मरम्मत का कार्य  जल्द हाथ में लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट सिटी प्रकल्प में औरंगाबाद शहर बेहतर काम कर रहा है। देश स्तर पर 46 वां स्थान पाया है। नाशिक, कोल्हापुर, सोलापुर के आगे अब औरंगाबाद शहर पहुंचा है। पांडेय ने बताया कि स्मार्ट सिटी ने अब तक 12 प्रकल्प पूरे किए है। 8 प्रकल्पों को कार्यादेश निर्गमित कर काम की शुरुआत हो चुकी है। 5 प्रकल्पों का डीपी तैयार हो रहा है। 

स्थायी हुए 10 कर्मचारियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र 

मनपा प्रशासन ने लाड पागे समिति अंतर्गत स्थायी रुप से भर्ती किए  44 में से प्रातिनिधिक रुप से  10 कर्मचारियों को स्थायी होने का नियुक्ति पत्र पालकमंत्री देसाई के हाथों सौंपा गया। जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया, उनमें अनिल दिवेकर, दीपक बनसोडे, प्रफुल्ल दाभाडे, सारिका भालेराव, संदिप कासारे, संजय लहेरा, मंगेश कजबे, ज्ञानेश्वर दणके, सुधीर दाभाडे, मिना कातुरे शामिल है।