महाराष्ट्र

Published: Apr 14, 2022 12:17 PM IST

Babasaheb Ambedkar Jayanti 2022महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
उद्धव ठाकरे (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई स्थित ‘चैत्यभूमि’ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी 131वीं जयंती (Babasaheb Ambedkar Jayanti 2022) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का समाधि स्थल है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। 

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘ भगवान महावीर ने मानव कल्याण के संदेश का प्रचार किया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।” (एजेंसी)