भंडारा

Published: Sep 28, 2020 02:47 PM IST

भंडारालिंक देखना खतरनाक साबित हो सकता है

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भंडारा (का). सोशल मिडिया पर दोस्तों द्वारा भेजे गए लिंक पर कुछ आश्चर्यजनक दिखेगा या उससे कुछ पुरस्कार मिलेगा, ऐसी उम्मीद रखकर बहुत से लोग अब लिंक देखने लगे हैं. लेकिन ये लिंक देखना खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसी जानकारी साइबर सेल के एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दी. साइबर सेल के उक्त अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि पुरस्कार का प्रलोभन देने के साथ-साथ अन्य कोई भी लिंक आने पर उसे तुरंत डिलिट कर दें. साइबर सेल के अधिकारी ने बताया कि पर्व आते ही सोशल मीडिया पर कोआ लिंक भेजकर अपने दोस्तों के साथ मौज- मस्ती करना आज का चलन बन गया है. गणेशोत्सव से शुरु हुए पर्व का क्रम दीपावली तक जारी रहता है. दीपावली के बाद नए वर्ष में भी लिंक के माध्यम से प्रलोभन दिया जाता है.

सोशल मीडिया पर मैजिक दिखाने वाले लिंक घूमते रहते हैं. इस लिंक के माध्यम से कुछ तो आश्चर्यजनक दिखेगा, इस आशा से नागरिकों से इस तरह की लिंक पर क्लिक करवाया जाता है, लेकिन इस तरह की  लिंक हैकर द्वारा बनवायी गई होती है. इस लिंक को खोलते ही लिंक खोलने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी हैंकर के पास पहुंच जाती है. साइबर सेल के अधिकारी ने बताया कि अगर किसी के मोबाइल पर इस तरह के लिंक आए तो उसे तुरंत डिलिट करवा दिया जाए.