महाराष्ट्र

Published: Mar 16, 2023 09:52 AM IST

Maharashtra HSC Paper Leakबड़ी खबर! महाराष्ट्र बोर्ड HSC पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर भी हुए थे लीक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board Exam) की कक्षा 12 के मैथ्स क्वेश्चन पेपर (Maths Paper) लीक होने का मामला सामने आया था। जिसमें मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड के पेपर लीक मामले में अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। 

दरअसल, मुंबई पुलिस के मुताबिक एचएससी बोर्ड के गणित के पेपर लीक (Mathematics Paper Lak) की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर भी लीक हुए थे। प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के जरिए साझा किए गए मातोश्री भगुबाई भांबरे कृषि और विज्ञान जूनियर कॉलेज के कर्मचारी गिरफ्तार किये गए इसके साथ ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। 

बता दें कि HSC की परीक्षा बीते 3 मार्च की सुबह बुलढाणा के सिंधखेड तहसील के एक परीक्षा केंद्र से मैथ्स का पेपर लीक होने की खबर मीडिया में आई थी। यह दावा भी किया गया था कि एग्जाम शुरू होने के आधा घंटे पहले पेपर वाट्सअप ग्रुप्स में घूम रहा था।

गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले हफ्ते मातोश्री भगुबाई बम्बरे एग्रीकल्चर एंड साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचर्स और एक एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।