महाराष्ट्र

Published: Oct 14, 2020 02:10 PM IST

हिस्ट्रीशीटर जन्मदिन पुलिसपुलिस स्टेशन में मनाया गया हिस्ट्रीशीटर का जन्मदिन, हाथों से केक खिलाते हुए वीडियो आया सामने 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

तुलिंज: पुलिस स्टेशन (Police Station) में  बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration) और केक (Cake) काटने का वीडियो सामने आया है जिसके बाद तुलिंज पुलिस स्टेशन (Tulinj Police Station) में मौजूद अधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ अफसरों ने जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो 12 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जिस शख्स का जन्मदिन तुलिंज पुलिस स्टेशन में मनाया गया उस शख्स का नाम संजय  गाला है। जो कतिथ तौर पर पुलिस फाइल में हिस्ट्री शीटर है। वीडियो में कई पुलिस अधिकारी संजय को केक अपने हाथों से खिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, संजय पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में इस तरह से एक हिस्ट्रीशीटर का पुलिस थाने में जन्मदिन मनाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है। 

हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस स्टेशन में सीनियर पुलिस निरीक्षक के केबिन में ताली बजा कर हैप्पी बर्थदे का गीत गा रहे पुलिस वालों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर ने मामला में डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए हैं।  

– राजा मयाल