महाराष्ट्र

Published: Jun 30, 2022 08:39 AM IST

Maharashtra Political Crisisउद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद BJP कर रही नई सरकार की तैयारी, फडणवीस 1जुलाई तक ले सकते हैं CM पद की शपथ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. आखिरकार करीब बीते 14 दिनों से चल रही महाराष्ट्र की राजनीतिक सियासी में हो रही कुश्ती अब खत्म होने की ओर है। जहाँ एक तरफ उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद BJP ने एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आज सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर कोर कमेटी की बैठक भी होने को है। वहीं सूत्रों कि मानें तो, फडणवीस आगामी 1जुलाई तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं।

फडणवीस सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं पेश

ऐसे में कुछ सूत्रों के मुताबिक, अब उद्धव के इस्पीफे के बाद BJP के देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे जिन्होंने इस सियासी संकट की शुरुआत की थी, लिहाजा वो डिप्टी सीएम बन सकते हैं। वहीं इधर, अब बागी विधायक भी बीते बुधवार देर शाम गोवा पहुंच गए थे। यहां पहुँचने के बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने BJP नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात भी की थी।

उद्धव ठाकरे का इस्तीफा 

बीते बुधवार रात करीब 11 बजे के बाद उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन गए थे। उनके साथ कार में उनके दोनों सुपुत्र आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को भी कहा था। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वहां से वे सीधे अपने आवास मातोश्री पहुंचे।

हालाँकि अपने इस्तीफे से पहले CM उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि, आपको अपनी बात ठीक तरह से मेरे सामने रखनी चाहिए थी। इसके साथ ही उद्धव ने कहा कि, जिनसे धोखे की आशंका थी उलटे वे ही साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को भी अपने उद्बोधन में धन्यवाद कहा।

अब आगे क्या 

खैर अब CM उद्धव ठाकरे ने अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनके  इस्तीफे से BJP में ख़ुशी की लहर छा चुकी है। इस खुशोई में कल BJP के नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर कल जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। सूत्रों की मानें तो फडणवीस और एकनाथ शिंदे में फोन पर भी बातचीत हुई है। साथ ही अब नई सरकार के गठन पर दोनों नेताओं के बीच जल्द ही मुलाकात भी हो सकती है।