महाराष्ट्र

Published: Oct 27, 2023 08:32 PM IST

Thane Newsठाणे पुलिस के ‘सौतेले व्यवहार' की से नाराज BJP कार्यकर्ता, DCM फडणवीस से की शिकायत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ठाणे: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) से ठाणे पुलिस (Thane Police) की तरफ से उनके साथ किए जा रहे ‘‘सौतेले” व्यवहार की शिकायत की है।

भाजपा के कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख नरेंद्र सूर्यवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने फडणवीस की निजी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की।  

सूर्यवंशी ने दावा किया, ‘‘हाल में एक पूर्व नगरसेवक के हमले में भाजपा का कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन ठाणे पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। हमने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठाणे पुलिस द्वारा सौतेला व्यवहार करने की शिकायत उपमुख्यमंत्री से की है।”  सूर्यवंशी ने कहा कि फडणवीस ने इस मामले पर गौर करने का वादा किया है। (एजेंसी)