बुलढाना

Published: Jul 05, 2020 08:41 PM IST

अपराध 1.19 लाख का गुटखा जब्त, 1 अरेस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

खामगांव. राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया १ लाख १९ हजार लाख रु. का गुटखा शिवाजी नगर पुलिस ने बर्डे प्लॉट क्षेत्र से जब्त किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय बर्डे प्लॉट इलाके में एक व्यक्ति के घर में प्रतिबंधित गुटका होने की जानकारी शिवाजीनगर पुलिस को मिली.  पीएसआइ बारंगे ने अपने दस्ते समेत   सुबह १० बजे के दौरान बर्डे प्लॉट निवासी शेख अख्तर शेख बुढन के घर में छापा मार कार्रवाई की.  दो बोरियों में करीब  १ लाख १९ हजार रु. का विमल गुटखा पाया गया. गुटका जब्त कर शेख अख्तर को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.