बुलढाना

Published: Jun 20, 2021 10:21 PM IST

बुलढानापुराने झगडे के कारण दोनों परिवार मेंझड़प, 3 लोग जख्मी, एक की हालत नाजुक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

खामगांव: खामगाव तालुका के अंतर्गत आने वाले अंबिकापुर -चित्तोड़ा गांव में  शनिवार को  पुराने झगड़े  के कारण  दोनों परिवारों में झड़प हो गई। दोनो गुटों के तरफ से हथियार से एक- दूसरो पर हमला किया, जिसके कारण  तीन लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जारही है। घटना के बाद गांव के कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।  

 

खामगाव तालुके के अंबिकापुर -चित्तोड़ा गांव में हिवराले और वाघ परिवार में बीते एक महीने भर से झगड़ा चल रहा था। शनिवार को सुबह 10 बजे दोनों परिवारों में फिर से झगड़ा हुआ। जिसमें दोनों गुटों के तरफ से हथियार का उपयोग कर एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। एक  को ज्यादा चोंट लगने पर  खामगाव के उपजिला अस्पातल में भर्ती किया गया। जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे अकोला  के अस्पातल में भर्ती किया गया। 

 

जख्मी का नाम रमेश हिवराले (35), आशाबाई गौतम हिवराले (61) और अर्पिता  कैलास हिवराले (18) हैं। इस घटना के बाद कुछ देर तर गांव  मे हालत बिगड़ गए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हालत को काबू में किया। दोनों परिवार की बातें सुनकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

 

वाघ का ट्रैक्टर जलाया 

 

झगड़े के बाद और चाकू से हमला करने पर सागर दिनकर वाघ के ट्रैक्टर को आग लगा दी गई साथ ही मालवाहक गाड़ियों की कांच फोड़ दिए। जिसके कारण बाद गांव में कुछ देर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही उप्पर पुलिस उपयुक्त हेमराज सींग राजपूत, पोलिस उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल कोली और ग्रामीण पोलिस थाने के थानेदार रफीक शेख घटनास्थल पर पहुंचे।