बुलढाना

Published: Jun 08, 2021 10:34 PM IST

बुलढानाशेगांव बस स्टैंड से नियमित बस सेवा शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शेगांव. पूरे राज्य में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हुई है. 7 जून से शेगांव बस स्टैंड से खामगांव, अकोला, अकोट, जलगांव जामोद सहित अन्य स्थानों के लिए नियमित बस सेवा शुरू की गई है. यह जानकारी शेगांव बस स्टैंड के प्रमुख यातायात नियंत्रक मुसले ने दी है. उन्होंने बताया कि, लाकडाउन के समय में शेगांव बस स्टैंड से जो बस फेरियां बंद की गयी थीं, इसमें से कई बस फेरियां शेगांव बस स्टैंड से अब हर घंटे शुरू की गयी है.

उन्होंने बताया कि, शेगांव से खामगांव, शेगांव से अकोला, शेगांव से अकोट, शेगांव से तेल्हारा, शेगांव से जलगांव जामोद सहित शेगांव से चंद्रपुर, शेगांव से नागपुर यह बस फेरियां सोमवार से शुरू की गयी हैं. शेगांव से अकोला, शेगांव से खामगांव यह बस फेरियां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक प्रत्येक घंटे में छोडी जाएगी.

इस जगह जाने के लिए बस फेरियां छोड़ी जाएंगी. इसी क्रम से शेगांव-शिंर्डी, शेगांव-पुणे यह बस फेरी भी जल्द ही शुरू होगी. यह जानकारी प्रमुख यातायात नियंत्रक मुसले ने दी. राज्य परिवहन महामंडल की एसटी बस सेवा का यात्री लाभ लें, यह आहवान भी उन्होंने किया हैं.