चंद्रपुर

Published: Sep 30, 2022 11:32 PM IST

Case Registeredभाजपा कार्यकर्ता की कांग्रेस महासचिव को जान से मारने की धमकी, चिमूर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

चिमूर. अवैध रेती व्यावसायी के खिलाफ व्हॉट्सऍप ग्रुप रेती के फोटो व कुछ आक्षेपाहार्य पोस्ट करने पर तहसील कांग्रेस कमेटी के महासचिव विलास मोहीनकर को चिमूर शहर के पूराने बस स्टाप के पास भाजपा के दो कार्यकर्ता भूषण सातपुते व गोलू उर्फ हर्षद भरडकर ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आकर जान से मारने की धमकी दी. इस संदर्भ में चिमूर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया है. आगे की जांच चिमूर पुलिस कर रही है.